best news portal development company in india

एनक्यूएएस टीमों ने शम्शी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन

SHARE:

एनक्यूएएस टीमों ने शम्शी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन

संजय ठाकुर | ऊहल

कुल्लू- स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा सुख है, जो रोगों से मुक्ति और सुखद जीवन की कुंजी है। आरोग्य का अर्थ है स्वस्थ जीवन जीने की स्थिति, जिसमें स्वास्थ्य, समृद्धि और दीर्घायु शामिल हैं। स्वास्थ्य गुणवत्ता राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसी क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) की टीमें जिला कुल्लू पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत हैं। जरी स्वास्थ्य खंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर शम्शी उप केंद्र के निरीक्षण के दौरान, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा और डॉ. विजय ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

ये भी पढ़ें :Cyber ​​Fraud: आवास योजना के लिंक पर क्लिक करते ही खाते से सात लाख गायब

डॉ. डोगरा ने बताया कि एनक्यूएएस एक विस्तृत गुणवत्ता ढांचा है, जो स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, रोगी-केंद्रित देखभाल, सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉ. प्रेम लाल, स्वास्थ्य शिक्षक राज कुमार, और डॉ. विकास ने डॉ. सुरिंदर और डॉ. विजय का स्वागत किया और समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यशोमती व आशा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। डॉ. डोगरा ने केशव शर्मा वाहन चालक को उनकी सेवा के लिए अपनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now