best news portal development company in india

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चौपाल–पांवटा साहिब रूट की HRTC बस नदी में गिरी

SHARE:

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चौपाल–पांवटा साहिब रूट की HRTC बस नदी में गिरी

पोल खोल न्यूज़ डेस्क । शिमला 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के नेरवा डिपो की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर नीचे नदी में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:Himachal: डेढ़ फीट बर्फ से अटल टनल बंद, प्रदेश में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार

परिचालक द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। फिलहाल हादसे में घायलों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस पास देते समय संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में गिर गई। बस में चालक के रूप में दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। राहत एवं बचाव कार्य को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now