best news portal development company in india

Solan : जागो में युवक ने की हर्ष फायरिंग, बच्ची को लगी गोली

SHARE:

Solan : जागो में युवक ने की हर्ष फायरिंग, बच्ची को लगी गोली

पोल खोल न्यूज़ | सोलन

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दभोटा पंचायत के बोदला गांव में एक विवाह समारोह में युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की, जिससे छह साल की बच्ची घायल हो गई। बच्ची को घायल अवस्था में उसके पिता कुलविंद्र सिंह रोपड़ अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार बच्ची के हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार देर रात की है। बोदला गांव के सुरजीत की पोती का विवाह था। इस दौरान दुल्हन के परिजन शाम के समय जागो निकाल रहे थे। इस दौरान एक युवक बलबीर सिंह ने हवा में फायर किए। उसके बाद उसने जागो में नाचते हुए फायर किए।

ये भी पढ़ें:Himachal :पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित अभ्यर्थी की डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

जैसे ही वह फायर कर रहा था तो पड़ोसी कुलविंद्र की 6 साल की बच्ची प्रभजोत भी अन्य लोगों के साथ नाच रही थी। अचानक बच्ची को गोली लगी और वह बेहोश होकर गिर गई। बच्ची के पिता कुलविंद्र सिंह एक निजी कंपनी में तैनात है। कुलविंद्र ने बताया कि जिस समय घटना हुई, वह मौके पर नहीं था। शादी वाले परिवार ने उसके घर के साथ खेत में टेंंट लगा रखा था। उसे भी विवाह में बुलाया गया था। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। अब गोली कैसे लगी, इसका उन्हें कोई पता नहीं है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now