
तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग, जंगल बेरी स्कूल की छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण
संजय ठाकुर । ऊहल

सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जंगल बेरी की अध्यापिका जितेंद्रा ठाकुर के निर्देशन में तीन दिवसीय ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय की 13 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल बेरी में आयोजित किया गया, जहां केंद्र के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने अस्पताल के कर्मचारियों फार्मेसी अधिकारी सुरेंद्र भरवाल, रविंदरा देवी, शौरभ ठाकुर और उर्वशी की उपस्थिति में छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा मूलभूत व सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया।
ये भी पढ़ें:तीन माह बाद बरसी बूंदें: हमीरपुर जिला में बारिश से टूटा सूखे का कहर, किसानों के चेहरे खिले
ओजेटी के दौरान छात्राओं ने अनुभवी कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य किया, पर्यवेक्षण के तहत विभिन्न गतिविधियों को समझा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में कार्यकुशलता विकसित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इसके साथ ही छात्राओं ने प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई और निर्धारित रिपोर्टों व मूल्यांकन कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूरा किया।
Author: Polkhol News Himachal









