best news portal development company in india

वि.बि-जी राम जी योजना से 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार : विनोद ठाकुर

SHARE:

वि.बि-जी राम जी योजना से 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार : विनोद ठाकुर

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

वि.बि-जी राम जी योजना के माध्यम से केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह बात जिला प्रवक्ता विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी के तहत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण एक्ट 2025) देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।

विनोद ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि योजना के नाम व कानून में बदलाव कोई नई बात नहीं है। वर्ष 1950 से 2009 तक आठ बार बदलाव हुए, लेकिन कांग्रेस अब भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 2005 में इसे नरेगा और 2009 में मनरेगा नाम दिया गया।

ये भी पढ़ें:खबर का असर : पोल खोल न्यूज की खबर के बाद शुरू हुई आवाहदेवी–चंडीगढ़ HRTC बस सेवा

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस शासन में 100 दिन के रोजगार में भी मात्र 50.5% लाभ मिलता था, वहीं नई व्यवस्था में 125 दिन का रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, देरी पर जुर्माना और हर छह माह में सोशल ऑडिट अनिवार्य होगा। हिमाचल प्रदेश को इस योजना में 90:10 का विशेष अनुपात मिला है।

विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के 6 दशकों के मुकाबले भाजपा ने एक दशक में पांच गुना अधिक विकास कर दिखाया है, जिसका प्रमाण भारत की अर्थव्यवस्था का विश्व में चौथे स्थान पर पहुंचना है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now