best news portal development company in india

चिट्टे के खिलाफ विशेष बारी में ग्राम सभा व जागरूकता रैली, नशा मुक्त पंचायत का लिया संकल्प

SHARE:

चिट्टे के खिलाफ विशेष बारी में ग्राम सभा व जागरूकता रैली, नशा मुक्त पंचायत का लिया संकल्प

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

विकास खंड टौणी देवी की बारी पंचायत में चिट्टे (नशीले पदार्थ) के खिलाफ विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के उपरांत चिट्टे के विरुद्ध एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों से नशे के प्रति सतर्क रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया गया।

ग्राम सभा में बताया गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यदि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे समय रहते पंचायत व हिमाचल पुलिस को सूचना दें, ताकि नशे की जड़ पर प्रहार किया जा सके।

ये भी पढ़ें: लाहौल में जम गई चंद्रा नदी, अटल टनल के पास दिखे कुदरत के अद्भुत नजारे

सभा में विशेष रूप से युवा पीढ़ी को चिट्टे की लत से बचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश, जिला और पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। सामूहिक जागरूकता और त्वरित सूचना से ही इस सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर ने सभी ग्रामीणों से एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now