best news portal development company in india

Kullu : पटवारी-कानूनगो से मारपीट में आरोपी बीडीसी अध्यक्ष गिरफ्तार

SHARE:

Kullu : पटवारी-कानूनगो से मारपीट में आरोपी बीडीसी अध्यक्ष गिरफ्तार

पोल खोल न्यूज़ | कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के काईस क्षेत्र की राउगी पंचायत में पटवारी और कानूनगो पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बीडीसी नग्गर खंड के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। बताते दें कि यह हमला अवैध कब्जे की निशानदेही करने गए पटवारी और कानूनगो पर किया गया था। आरोप है कि खेख राम और उसके रिश्तेदारों ने उन पर हमला किया। मुख्य आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन था। मुख्यमंत्री सुक्खू के बयान के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई तेज कर दी है। अब अन्य आरोपियों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

ये भी पढ़ें :पड़ोसन का चुरा लिया दो दिन का बच्चा, फरार दंपती यूपी से गिरफ्तार

यह मामला 16 जनवरी का है, जब पटवारी भोप सिंह को हमले में गंभीर चोटें आई थीं। कानूनगो और पुलिस कर्मी को हल्की चोटें आई थीं। पटवारी भोप सिंह के सिर, बाजू और टांग में चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया था। उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीडीसी नग्गर खंड के अध्यक्ष और तीन अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पटवारी-कानूनगो संघ की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल का भी एलान किया गया था। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि इस मामले में आरोपी खेख राम ठाकुर निवासी चौगिन डाकघर कराड़सू, तहसील व जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now