best news portal development company in india

ब्रेकिंग न्यूज़ : सरकाघाट के पास हादसा, खेत में गिरी एचआरटीसी बस, ड्राइवर कंडक्टर सहित 8 लोग घायल

SHARE:

ब्रेकिंग न्यूज़ : सरकाघाट के पास हादसा, खेत में गिरी  एचआरटीसी बस, ड्राइवर कंडक्टर सहित 8 लोग घायल

पोल खोल न्यूज। सरकाघाट 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में  शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरकाघाट–हवाणी के पास गोभड़टा से सरकाघाट की ओर जा रही एचआरटीसी की एक सरकारी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी।

हादसे के समय बस में चालक–परिचालक सहित लगभग 8 यात्री सवार थे।  है, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें:सिरमौर : शराब विवाद से जुड़े हत्या के मामले में 5 साल काटी जेल, कोर्ट ने आरोपी को दिया दोषमुक्त करार

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीएसपी सरकाघाट  संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now