
Himachal Weather : हिमाचल में माैसम बदल सकता है करवट, राज्य में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इससे प्रदेश में लंबे समय से जारी सूखे का क्रम टूटने की उम्मीद जगी है। वहीं राज्य के कुछ भागों में दो दिन शीतलहर व कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 20 स्थानों पर रात का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से छह स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य व दो जगह माइनस में है। आज राजधानी सहित आसपास भागों में माैसम साफ बना हुआ है। बरठीं, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी में शीतलहर दर्ज की गई। वहीं ऊना व पांवटा-साहिब में कोहरा छाया रहा।
ये भी पढ़ें :हमीरपुर में चिट्टे पर करारा प्रहार, पुलिस की सख्ती से 80% ज्यादा मामले उजागर, नशा नेटवर्क पर कसता शिकंजा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में 15 जनवरी माैसम साफ रहने के आसार हैं। 15 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 16 से 20 जनवरी के बीच बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 19 जनवरी को मैदानी भागों में भी बारिश की संभावना है। मौसम में संभावित इस बदलाव से पहले 14 व 15 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जलाशयों से सटे जिलों में 15 जनवरी तक सुबह और शाम को घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहने का अलर्ट है।
कोकसर, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और दारचा में सुबह से शीतलहर चलने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Author: Polkhol News Himachal









