best news portal development company in india

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DC  हमीरपुर सहित 8 IAS अधिकारियों के तबादले व नई तैनाती के आदेश

SHARE:

 

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DC  हमीरपुर सहित 8 IAS अधिकारियों के तबादले व नई तैनाती के आदेश

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले व नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।  जारी अधिसूचना के अनुसार कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेशों में सचिवालय से लेकर जिला और मंडल स्तर तक बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला और ऊना जैसे अहम जिलों से जुड़े प्रशासनिक पदों में भी परिवर्तन हुआ है।


ट्रांसफर ऑर्डर का विवरण

  • ए. शाइनामोल, IAS (2007) को प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण, एफए व आरपीजी की सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे आयुष विभाग की सचिव तथा शिमला मंडल की डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
  • विनोद कुमार, IAS (2009) को कांगड़ा मंडल के डिवीजनल कमिश्नर पद से हटाकर तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वे कांगड़ा मंडल के डिवीजनल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
  • अमरजीत सिंह, IAS (2010) को उपायुक्त हमीरपुर से स्थानांतरित कर सहकारिता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
  • गंधर्वा राठौर, IAS (2016) को विशेष सचिव (कार्मिक) से स्थानांतरित कर उपायुक्त हमीरपुर बनाया गया है।
  • दिलीप कुमार नेगी, IAS (2018) को राज्य कर एवं आबकारी विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं गृह विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • दिव्यांशु सिंगल, IAS (2020) को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वे हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
  • नेत्रा मेती, IAS (2021) को पालमपुर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे एसडीओ (सिविल) पालमपुर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।
  • सचिन शर्मा, IAS (2022) को एसडीओ (सिविल) अंब से स्थानांतरित कर शिमला में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) नियुक्त किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now