
लगातार दूसरी बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सुमन भारती का जोरदार स्वागत
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
हमीरपुर जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन भारती के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर चयनित होने पर जिला भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिला के प्रवेश द्वार उखली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उखली, भोटा, डिडवीं टिक्कर, भिड़ा, डडूग्घा सहित गांधी चौक पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं ने सुमन भारती को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं प्रदेश कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सुमन भारती ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को और अधिक सुदृढ़ व चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा, ताकि इसके दूरगामी सकारात्मक परिणाम सामने आएं। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम चुनावों और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिलाकर जिले की सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टोनी ठाकुर सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Polkhol News Himachal









