best news portal development company in india

हिमाचल में शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

SHARE:

हिमाचल में शीतलहर तेज, सोलन सहित पांच स्थानों पर न्यूनतम पारा माइनस में

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड दर्ज की जा रही है। बीते दिन चंबा और लाहाैल-स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। इससे ठिठुरन और बढ़ गई है। राज्य में 20 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें पांच स्थानों पर यह माइनस में है। सोलन का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला का रात का पारा भी लगातार गिर रहा है।

लाहौल-स्पीति के ताबो का रात का तापमान गिरकर -10.2 हो गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के पूह में स्थित नाको झील ठंड से जम गई है। पर्यटक झील पर स्केटिंग का आनंद ले रहे हैं। चंबा के किलाड़ में 7.62 और चस्क, सुराल, परमार भटौरी और हुडान समेत ऊपरी गांवों में 15.24 सेंटीमीटर हिमपात हुआ। उधर, रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू और अटल टनल रोहतांग के आसपास शाम 7:30 बजे बर्फबारी का दौर शुरू हुआ कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी की सूचना है।

ये भी पढ़ें :निस्वार्थ भाव सेवा संगठन करेगा बेरोजगार युवाओं और उद्योगों के बीच सेतु का कार्य

मैदानी राज्यों में घने कोहरे के कारण रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से ऊना आधा घंटा देरी से पहुंची। हिमाचल के मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम कोहरे का असर देखा गया। कालाअंब, पांवटा साहिब और नाहन क्षेत्र सुबह के समय कोहरे की चपेट में रहे। जिला कांगड़ा में सुबह धुंध छाई रही। सुंदरनगर में घना, मंडी में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है।

औट बाजार स्थित गेटवे होटल के पास एक अज्ञात युवक का शव औट पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक निरीक्षण से पता चलता है कि मौत ठंड से हुई है। जांच अधिकारी एएसआई राजन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत का कारण पता चल सके। एसपी साक्षी वर्मा ने शव मिलने की पुष्टि की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now