best news portal development company in india

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन करेगा बेरोजगार युवाओं और उद्योगों के बीच सेतु का कार्य

SHARE:

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन करेगा बेरोजगार युवाओं और उद्योगों के बीच सेतु का कार्य

संजय ठाकुर । ऊहल 

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन, मिशन रोजगार हिमाचल के अंतर्गत हिमालया फाउंडेशन एवं लघु उद्योग संघ के सहयोग से जिला हमीरपुर में दो दिवसीय रोजगार पंजीकरण मेले आयोजित करने जा रहा है। यह मेले 10 जनवरी को सुजानपुर के चौगान मैदान तथा 11 जनवरी को टौणी देवी के उहल में आयोजित किए जाएंगे।

इन रोजगार पंजीकरण मेलों का उद्देश्य क्षेत्र के सुजानपुर, टौणी देवी एवं दूरदराज़ क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं रुचि के अनुसार बद्दी–बरोटीवाला–नालागढ़ (बीबीएन) क्षेत्र के औद्योगिक संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

ये भी पढ़ें: Himachal : चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राणा एवं हिमालय फाउंडेशन की उपाध्यक्ष डिंपल परमार ने बताया कि इन मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़कर उन्हें स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। मेले की सफल आयोजना हेतु डॉ. अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में मिशन रोजगार अभियान की बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मोहन सिंह डोगरा ने कहा कि बद्दी, बरोटीवाला एवं नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। यहां ऑटोमोबाइल, धागा, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉस्मेटिक, सिक्योरिटी, टेलीकॉलिंग एवं फूड प्रोसेसिंग जैसी अनेक कंपनियों में निरंतर मैनपावर की आवश्यकता रहती है।

उन्होंने बताया कि इन रोजगार मेलों में शिक्षित, अल्प शिक्षित, डिप्लोमा होल्डर एवं आईटीआई प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा तथा उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें रोजगार दिलाने में संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे घर से निकलकर शहरों में निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर अपनाएं और आत्मनिर्भर बनें।

निस्वार्थ भाव सेवा संगठन समाज के युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now