best news portal development company in india

13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद

SHARE:

13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए आधिकारिक तौर पर बंद

पोल खोल न्यूज़ | कुल्लू

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा आधिकारिक तौर पर पर्यटकों के लिए बंद हो गया है। बता दें कि अब गर्मी के मौसम में ही पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर सकेंगे। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रोहतांग दर्रा साल 2025 में 20 अप्रैल को खोला गया था और करीब साढ़े आठ महीनों तक रोहतांग दर्रा की ओर वाहनों की आवाजाही जारी रही, जिससे पर्यटक 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा को निहार पाए, लेकिन अब पर्यटकों को इसके दीदार के लिए दोबारा इंतजार करना होगा। पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

हालांकि, इस साल सर्दी के मौसम में अभी बारिश और बर्फबारी का इंतजार है। दिसंबर माह में बर्फबारी न होने के चलते सड़क का निरीक्षण करने के बाद पर्यटकों को दिसंबर माह में रोहतांग दर्रा जाने की अनुमति प्रदान की गई, लेकिन अब दो जनवरी से रोहतांग पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, इसके लिए शुक्रवार को मनाली प्रशासन ने पर्यटन अधिकारी, पुलिस और बीआरओ के साथ रोहतांग सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया। रोहतांग में बर्फबारी होने, सड़क पर ब्लैक आइस जमने के कारण सड़क वाहन योग्य नहीं पाई गई।

ये भी पढ़ें :Himachal: पंचायतों में भवन निर्माण के लिए एनओसी शुल्क तय, पढ़ें पूरी खबर

लिहाजा, उपायुक्त कुल्लू ने मोटर वाहन अधिनियम कि धारा 115 के तहत रोहतांग दर्रा को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया है। गुलाबा तक वाहनों कि आवाजाही जारी रहेगी। मढ़ी में बनी पुलिस की अस्थायी चेकपोस्ट को भी गुलाबा स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं। बहरहाल 20 अप्रैल को रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल हुआ था। इसके बाद पूरा साल पर्यटक रोहतांग दर्रा का दीदार कर पाए।

v

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now