
नए साल पर 26 अफसरों को प्रोमोशन, एचएएस में तीन तहसीलदारों को पदोन्नति
पोल खोल न्यूज़ | शिमला

नए साल से ठीक पहले राज्य सरकार ने 26 अधिकारियों को प्रोमोशन का तोहफा दिया है। इनमें लगभग सभी आईएएस रैंक के अधिकारी हैं। इनके अलावा तीन तहसीलदारों को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में इंडक्ट किया गया है। मुख्य सचिव की ओर से साल के आखिरी दिन जारी किए गए आदेशों में पांच आईएएस अधिकारियों को सुपर टाइम्स स्केल मिला है। यानी इन्हें सेक्रेटरी रैंक में प्रोमोट किया गया है। इनमें उद्योग विभाग के विशेष सचिव सुदेश कुमार मोक्टा, उद्योग विभाग के निदेशक डा. यूनुस, राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा, कांगड़ा के सेटलमेंट अफसर संदीप कुमार और डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह शामिल हैं।
अब इन्हें राज्य सचिवालय में सेके्रटरी के पद पर नियुक्त किया जा सकेगा। एक अन्य आदेश में 2000 बैच की आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता और डेपुटेशन पर चल रहे आर सेलवम को प्रिंसीपल सेक्रेटरी रैंक में अब अब सुपर टाइम्स स्केल दिया गया है। 2022 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा जो एसडीएम अंब हैं और एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है, जो एडीसी रैंक के बराबर होता है। 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को सिलेक्शन ग्रेड दिया गया है।
ये भी पढ़ें :Himachal : नए साल में स्कूलों को मिलेंगे 5450 शिक्षक, पूरी होगी अध्यापकों की कमी

इनमें देव श्वेता बनिक, राघव शर्मा, कृतिका कुलहरी, हेमराज बैरवा, आदित्य नेगी, कमलकांत सरोच, नीरज कुमार और मनमोहन शर्मा शामिल हैं। इसी के साथ एक अन्य आदेश में पांच अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड दिया गया है। इनमें जफर इकबाल, निवेदिता नेगी, शिवम प्रताप सिंह, किरण भड़ाना और डा. राजीव कुमार शामिल हैं। राज्य सरकार ने तहसीलदार कैडर से तीन अधिकारियों को प्रदेश प्रशासनिक सेवा में इंडक्ट किया है जिन्हें पे मैट्रिक्स का लेवल 18 मिलेगा। इनमें सुमेध शर्मा, गणेश ठाकुर और अनिल कुमार के नाम हैं। आदेशों में कहा गया है कि अनिल कुमार, जो पहले से ही ओएसडी मुख्यमंत्री कार्यालयमें काम कर रहे हैं, अब डिप्टी सेक्रेटरी टू चीफ मिनिस्टर होंगे। सुमेध शर्मा और गणेश ठाकुर के आदेश अलग से जारी होंगे।

वहीं, राज्य सरकार ने 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ अभिषेक जैन को जल शक्ति विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। उनके पास इससे पहले फाइनेंस, प्लानिंग और इकोनॉमिक्स एंड स्टैटिसटिक्स का जिम्मा था। जल शक्ति विभाग अब यह अतिरिक्त तौर पर संभालेंगे।


Author: Polkhol News Himachal









