best news portal development company in india

ब्रेकिंग : नशे के सौदागरों पर हमीरपुर  सदर पुलिस की करारी चोट, 376 ग्राम चरस सहित  तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

ब्रेकिंग : नशे के सौदागरों पर हमीरपुर  सदर पुलिस की करारी चोट, 376 ग्राम चरस सहित  तस्कर गिरफ्तार

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

पुलिस थाना सदर, जिला हमीरपुर ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। SHO  कुलवंत सिंह के  नेतृत्व में सदर पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चरस की तस्करी में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कार्तिक, निवासी नगवाईं, तहसील औट, जिला मंडी (हि.प्र.) के रूप में हुई है। नियमानुसार की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस 376 ग्राम  बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा प्रकरण की गहन जांच जारी है।

इस कार्रवाई की सराहना करते हुए बलवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने कहा कि “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत हमीरपुर पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। सदर पुलिस की यह कार्रवाई टीमवर्क, सतर्कता और त्वरित निर्णय का परिणाम है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

एसपी हमीरपुर ने आम जनता से भी अपील की कि नशे से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखेगी।
हमीरपुर पुलिस नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now