best news portal development company in india

न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल कक्कड़ में भव्य प्रतिभा पुरस्कार समारोह, अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

SHARE:

न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल कक्कड़ में भव्य प्रतिभा पुरस्कार समारोह, अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

संजय ठाकुर | ऊहल

न्यू मॉडल पब्लिक स्कूल, कक्कड़, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह डोगरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती और हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर संघ के अध्यक्ष डॉ सुरिंदर सिंह डोगरा मौजूद रहे। समारोह के दौरान उन्होंने स्कूल और क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों की प्रशंसा की और हाल ही में प्रशासकीय सेवाओं में नियुक्त रोहित कुमार को बधाई दी। डॉ सुरिंदर सिंह डोगरा ने कहा कि मंत्री, वैद्य और गुरु यदि भय या स्वार्थवश प्रिय बोलते हैं, तो राज्य, शरीर और धर्म का नाश निश्चित है। उन्होंने नव वर्ष की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now