best news portal development company in india

नए वर्ष पर विकसित, सुरक्षित और सशक्त भारत का संकल्प: अनुराग सिंह ठाकुर

SHARE:

  • नए वर्ष पर विकसित, सुरक्षित और सशक्त भारत का संकल्प: अनुराग सिंह ठाकुर

  • नववर्ष 2026 की ओर आत्मविश्वास से बढ़ता भारत: भाजपा नेतृत्व का संदेश

रजनीश शर्मा | हमीरपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पांचवीं बार सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं अपनी संसदीय क्षेत्र हमीरपुर की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 और आने वाले वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई ऊँचाइयों को छुएगा। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत की भूराजनीतिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है और आने वाले समय में भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में निर्णायक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, सीमाओं की अभेद्य सुरक्षा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की बढ़ती रणनीतिक भूमिका, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत का केंद्रीय स्थान और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति—ये सभी परिवर्तन भारत को एक निर्णायक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 के बाद भारत न केवल आर्थिक रूप से बल्कि कूटनीतिक, तकनीकी और सामरिक दृष्टि से भी विश्व का मार्गदर्शक बनेगा।

ये भी पढ़ें :365 दिन… 24 घंटे… बिना थके, बिना छुट्टी — सेवा का नाम ही आशीष वर्मा , मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एक फ़ार्मसिस्ट, जिसने सरकारी नौकरी को मानवता की सेवा बना दिया

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्तंभ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नया वर्ष जीवन में एक नई शुरुआत, नया संकल्प और नई ऊर्जा लेकर आता है। नया वर्ष हमें बीते अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। प्रो. धूमल ने कहा कि जीवन की यह नई यात्रा हमें समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण भाव से निभाने का अवसर प्रदान करती है।

 

भाजपा जिला हमीरपुर के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय रिंटू एवं राजेश सहगल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा सहित जिला के सभी पदाधिकारियों की ओर से भी जिला हमीरपुर की जनता को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष संगठनात्मक मजबूती, जनसेवा और जनसंपर्क को और सशक्त बनाने का अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता आने वाले समय में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के हर वर्ग के साथ संवाद बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया वर्ष हमीरपुर जिला के लिए विकास, सहयोग और सामाजिक समरसता का वर्ष सिद्ध होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now