best news portal development company in india

हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

SHARE:

हिमाचल प्रदेश में दो दिन तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में दस्तक दे दी है और इसके असर से आज और कल दो दिनों तक मौसम पूरी तरह से अपने मनमोहक रंग दिखाने वाला है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, आज से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू होगा। बर्फ के फाहे गिरते ही पहाड़ सफेद चादर ओढ़ लेंगे।

लाहौल-स्पीति और किन्नौर जैसे क्षेत्रों में मौसम का यह बदला मिजाज ठंड बढ़ाने के साथ-साथ सैलानियों के लिए खास आकर्षण बनेगा। वहीं, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, मंडी और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का बदलने वाला मिजाज भी बारिश और बर्फबारी के रूप में किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आएगा। प्रदेश में बादलों की गड़गड़ाहट, बारिश की रिमझिम और कहीं पर बर्फ की सफेदी से ढके पहाड़ 81 दिन से चले आ रहे ड्राई स्पेल को खत्म कर सुकून देंगे।

ये भी पढ़ें :हमीरपुर अस्पताल में अज्ञात बुज़ुर्ग की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी जनता से मदद

प्रदेश में आज और कल पश्चिमी विक्षोभ अधिक सक्रिय दिखेगा। खासकर आज दोपहर बाद से मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। जिससे आज लाहौल स्पीति और किन्नौर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसी तरह से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला में भी एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह से 1 जनवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।शिमला में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 2 जनवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में मौसम साफ रहेगा।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now