best news portal development company in india

हमीरपुर अस्पताल में अज्ञात बुज़ुर्ग की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी जनता से मदद

SHARE:

🔴 हमीरपुर अस्पताल में अज्ञात बुज़ुर्ग की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी जनता से मदद

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

थाना सदर हमीरपुर ने आम जनता को सूचित किया है कि 30 दिसंबर 2025 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (Dr. RKGMC) हमीरपुर में उपचार के दौरान एक लगभग 70 वर्षीय पुरुष की मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शेर बहादुर बताया जा रहा है, जबकि पता फिलहाल अज्ञात है। पहचान के उद्देश्य से शव को अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।

🧾 मृतक का हुलिया

  • कद: लगभग 5 फुट 3 इंच
  • रंग: गेहूँआ
  • शरीर: पतला
  • विशेष पहचान: बाईं आंख और नाक के पास काला तिल

📞 पहचान संबंधी सूचना

यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या परिजन पहचान कर सकें, तो वे तुरंत थाना सदर हमीरपुर से फोन: 01972-224306 पर संपर्क करें।

👉 पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मानवीय दृष्टि से सहयोग करते हुए पहचान में सहायता करें, ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now