best news portal development company in india

सामाजिक मुद्दों पर राजनीति करना भाजपा की पुरानी आदत : संदीप सांख्यान

SHARE:

  • सामाजिक मुद्दों पर राजनीति करना भाजपा की पुरानी आदत : संदीप सांख्यान

  • भाजपा के पास न मुद्दा न विचार न कोई योजना : संदीप सांख्यान

  • मुद्दों पर राजनीतिक लाभ न ढूंढे भाजपा : संदीप सांख्यान

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

 

समाजिक एवं मानव जीवन में घटनाओं और दुर्घटनाओं का होना स्वाभाविक है। चूंकि स्वतंत्र भारत संविधान पर चलता है, ऐसे में संविधान पर विश्वास बनाए रखना हर आम और खास व्यक्ति का कर्तव्य है। लेकिन मुद्दाविहीन हो चुकी भाजपा का स्तर इतना गिर चुका है कि वे हर छोटे से छोटे मसले पर भी अपना राजनीतिक लाभ ढूंढने लग जाती है। आलम यह हो चुका है कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जैसा बड़ा औहदे को छोटी से बात के लिए गली गली घुमाने वाला भाजपा शीर्ष नेतृत्व इस पद की गरिमा को भी भुला चुका है। राजनीति जो किसी क्षेत्र, इलाके या सूबे के विकास में अहम भूमिका निभाती है, किंतु सता की लोलुपता भाजपा नेताओं को चैन से सोने नहीं दे रही है।

प्रैस को जारी बयान में यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बरमाणा थाना में हुई एक एफआईआर को लेकर भाजपा के बड़े नेता लघट में डेरा जमा रहे हैं, और नेता प्रतिपक्ष बिलासपुर में आकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उससे तो स्पष्ट होता है कि भाजपा के पास वास्तव में कोई मुद्दा शेष नहीं बचा है। आज भी जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष और अन्य भाजपाईयों ने प्रदेश की मजबूत कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास और गुबार निकाला है, उससे यह भी तय हो गया है कि सुक्खू सरकार की नींव और मजबूत हुई है। बिलासपुर में वाॅकथाॅन में उमड़ा युवाओं को जनसैलाब यह संदेश दे गया कि चिट्टा रूपी जानलेवा नशे को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही इस संवेदनशील मसले पर कांग्रेस सरकार के फ्रंट फुट पर आने से भाजपा का तिलमिलाना लाजिमी है।

ये भी पढ़ें:आंगनवाड़ी वर्करों को दिया जा रहा ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ का प्रशिक्षण

संदीप सांख्यान ने भाजपा की चिट्टे के खिलाफ हुई रैली पर तंज कसते हुए कहा है कि चिट्टे के प्रति भाजपा इतनी ही संवेदनशील है तो बीते शुक्रवार को प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु् की अगुवाई में हुए एन्टी चिट्टा मुहिम में ही शामिल होकर प्रदेश सरकार के एन्टी चिट्टा अभियान में अपना योगदान दे सकती थी। चूंकि यह मसला अब घर-घर का बन चुका है तथा समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। ऐसे हालातों में इस समाजिक कार्यक्रम में निमंत्रण की औपचारिकता न होते हुए भी एक सामाजिक विसंगति के विरुद्ध एक कड़ा संदेश दे सकती थी भाजपा, लेकिन यह नहीं कर सकी भाजपा और अब एन्टी चिट्टा मुहिम के लिए सिर्फ अपने राजनीतिक वर्चस्व को बचाने के लिए महज एक औपचारिकता पर उतर आई है।

संदीप सांख्यान ने नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा है कि महज दिखावे की राजनीति से कार्य सिद्ध नहीं होते, इस मुहिम में प्रदेश सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चले, तभी एन्टी चिट्टा अभियान को बल मिलेगा और चिट्टा जड़ से खत्म होगा। संदीप सांख्यान ने भाजपा की रैली पर तंज कसते हुए फिर से कहा कि जिस तरह से भाजपाई अपनी राजनीति में संजीवनी ढूंढ रहे हो वैसे आपको सफलता नहीं मिलेगी, आपको सरकार की रैली का कॉपी पेस्ट न करते हुए भाजपा को प्रदेश सरकार का समर्थन एन्टी चिट्टे के लिए करना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now