best news portal development company in india

भाजपा जिला हमीरपुर में पर्यटन प्रकोष्ठ का गठन, शेर सिंह ठाकुर संयोजक व मलकीयत पठानिया बने सह संयोजक

SHARE:

भाजपा जिला हमीरपुर में पर्यटन प्रकोष्ठ का गठन, शेर सिंह ठाकुर संयोजक व मलकीयत पठानिया बने सह संयोजक

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला हमीरपुर में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला स्तरीय पर्यटन प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ में शेर सिंह ठाकुर को जिला संयोजक तथा मलकीयत पठानिया को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
नवनियुक्त जिला संयोजक शेर सिंह ठाकुर लंबे समय से पार्टी संगठन एवं सामाजिक कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक अनुभव रखते हैं। वहीं सह संयोजक नियुक्त किए गए मलकीयत पठानिया ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम में 39 वर्षों तक सेवाएं देकर प्रबंधक पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। पर्यटन निगम में अपने सेवाकाल के दौरान वे भारतीय मज़दूर संघ से संबद्ध यूनियन में पांच बार प्रधान सहित विभिन्न पदों पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
वर्तमान में मलकीयत पठानिया सामाजिक कार्यों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, प्रखंड हमीरपुर में धर्म प्रचार प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे।
मलकीयत पठानिया ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चमन कपूर का आभार व्यक्त किया।
{“

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now