best news portal development company in india

हमीरपुर :   टौणी देवी के बारी गांव  के आदित्य चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, अंडर-19 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयन

SHARE:

हमीरपुर :   टौणी देवी के बारी गांव  के आदित्य चौहान का राष्ट्रीय स्तर पर परचम, अंडर-19 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयन

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 
हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र अंतर्गत बारी गांव के होनहार खिलाड़ी आदित्य चौहान ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। साई हॉस्टल पपरोला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बास्केटबॉल खिलाड़ी आदित्य चौहान का चयन अंडर-19 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता राजस्थान में आयोजित की जा रही है।

आदित्य चौहान की यह उपलब्धि उनके निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत और अटूट लगन का परिणाम है। उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर हमीरपुर जिला ही नहीं, बल्कि साई हॉस्टल पपरोला का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों में उनके चयन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आदित्य के परिवार ने भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके पिता सुनील चौहान, जो कि एक पूर्व सैनिक हैं, स्वयं भी बास्केटबॉल खेल में उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर चुके हैं और बेटे को निरंतर मार्गदर्शन देते रहे हैं। वहीं उनकी माता अर्चना चौहान राजनीति में सक्रिय रहते हुए महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल हैं तथा समाज सेवा को अपना मुख्य ध्येय मानती हैं।
आदित्य चौहान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें अंडर-19 नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और बेहतर भविष्य की कामना की है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now