best news portal development company in india

ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

SHARE:

ब्रेकिंग : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति-सास-ससुर व देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

जिला हमीरपुर के भोरंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


एसपी बलवीर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पुत्री शिवानी का विवाह नवंबर 2024 में वीरेंद्र सिंह निवासी अवाहदेवी ( चंबोह )  के साथ हुआ था।

विवाह के कुछ समय बाद ही पति रोजगार के लिए दुबई चला गया। आरोप है कि शादी के करीब तीन महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग छोटी-छोटी बातों पर शिवानी को प्रताड़ित करने लगे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, शिवानी ने अपने परिजनों को बताया था कि उसका पति दुबई से फोन पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। हाल ही में पढ़ाई के खर्च और घरेलू खर्चों को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा दी गई मानसिक यातना और पति द्वारा फोन पर धमकियां देने से वह अत्यधिक तनाव में थी।

दिनांक 26 दिसंबर की सुबह शिवानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष और पति की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।

एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 85, 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now