best news portal development company in india

निर्देश : कड़ाके की ठंड के चलते ऊना जिला में सभी  स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, 29 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे आदेश 

SHARE:

निर्देश : कड़ाके की ठंड के चलते ऊना जिला में सभी  स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव,

29 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे आदेश 

पोल खोल न्यूज। ऊना 

ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र अहम फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल, आईएएस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 व 34(एम) के तहत आदेश जारी करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों के समय में अस्थायी बदलाव के निर्देश दिए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, जिला ऊना के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों—जिनमें प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं—अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि समय में इस बदलाव के कारण पढ़ाई के समय में होने वाली कमी की भरपाई सुबह की प्रार्थना सभा एवं अवकाश (रीसेस) की अवधि को उपयुक्त रूप से कम करके की जाएगी, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

यह आदेश 29 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, पुलिस प्रशासन सहित संबंधित सभी विभागों को आदेश की जानकारी देते हुए अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक से भी अनुरोध किया गया है कि विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के समय में आवश्यक बदलाव किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह निर्णय पूरी तरह से बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now