
पंचायत सीमा बदलाव का विरोध: कोटलू, जुलही व धवां अप्पर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
टौणी देवी विकास खंड की ग्राम पंचायत दरोगन पति कोट के अंतर्गत आने वाले कोटलू, जुलही और धवां अप्पर गांवों को ग्राम पंचायत सराहकड़ में मिलाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। विरोधस्वरूप ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि तीनों गांवों को वर्तमान कोट पंचायत में ही बनाए रखा जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत परिवर्तन से प्रशासनिक असुविधा, विकास योजनाओं की गति पर असर और स्थानीय आवश्यकताओं की अनदेखी जैसी समस्याएं उत्पन्न होंगी। उन्होंने तर्क दिया कि कोट पंचायत से उनका सामाजिक-आर्थिक जुड़ाव लंबे समय से है, जिसे तोड़ना जनभावनाओं के विपरीत होगा।

इस मौके पर बीडीसी राजीव ठाकुर, वार्ड सदस्य बलदेव सिंह व प्रवीण कुमार, सूबेदार अमीचंद, ठाकुर दास, राजकुमार, राम नाथ, पाना राम, सुलोचना देवी, सरिता देवी, मदन लाल, रोशन लाल, कश्मीर सिंह, बलवीर सिंह, प्रमोद, ओम प्रकाश, रत्न चंद, धर्म सिंह, अशोक सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर जनहित में यथास्थिति बनाए रखी जाए।

Author: Polkhol News Himachal









