best news portal development company in india

शोक समाचार : नहीं रहे उटपुर के रिखी चंद , 4 जनवरी को होगी धर्मशांति एवं शोक सभा

SHARE:

शोक समाचार : नहीं रहे उटपुर के रिखी चंद , 4 जनवरी को होगी धर्मशांति एवं शोक सभा

पोल खोल न्यूज । ऊहल/ टौणी देवी/ हमीरपुर 

गहन दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि गांव उटपुर, तहसील बमसन (टौणी देवी), जिला हमीरपुर निवासी श्री रिखी चंद जी का दिनांक 23 दिसंबर 2025 को स्वर्गवास हो गया। वे 78 वर्ष के थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्वर्गीय श्री रिखी चंद जी सरल, धर्मपरायण एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे।

दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अस्थि क्रिया, धर्मशांति एवं शोक सभा का आयोजन रविवार, 04 जनवरी 2026 को उनके निवास स्थान गांव उटपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम अनुसार प्रातः 7 बजे अस्थि क्रिया, दोपहर 12:30 बजे धर्मशांति, 1:30 बजे श्रद्धांजलि सभा तथा 2 बजे ब्रह्मभोज आयोजित होगा।

शोकाकुल परिवार ने समस्त संबंधियों व क्षेत्रवासियों से शोक सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now