
क्राइम रिपोर्ट हमीरपुर : उप प्रधान ने शमशानघाट से भांग सहित 2 युवक गिरफ्तार करवाए, प्लाही के राकेश कुमार को पीटा, बुढ़ाना के सतीश के पौधे जेसीबी से उखाड़े , तीन अलग अलग मामले दर्ज
क्राइम रिपोर्ट नंबर 1
सुजानपुर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत राकेश कुमार पुत्र नानक चंद, निवासी गांव पलाही, डाकघर बीड बगेहड़ा, तहसील सुजानपुर, जिला हमीरपुर ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लक्की (सुनार), निवासी जंगल वैरी ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी लक्की के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
क्राइम रिपोर्ट नंबर 2
नादौन में जमीन से पौधे उखाड़ने का आरोप, जेसीबी से नुकसान पहुंचाने पर मामला दर्ज
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत सतीश कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव बुढाना, डाकघर कांगू, तहसील नादौन ने अपने ही कार्यरत कर्मचारी राजकुमार पुत्र पैना राम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजकुमार ने जेसीबी मशीन को शिकायतकर्ता की भूमि में ले जाकर वहां लगे पौधों को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने इस संबंध में अभियोग संख्या 165/25 दिनांक 22/12/25 धारा 329(3), 324 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्राइम रिपोर्ट नंबर 3
श्मशानघाट के पास भांग/चरस बरामद, दो युवक गिरफ्तार
रजनीश शर्मा । हमीरपुर
पुलिस थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत उप प्रधान ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं बलवीर कुमार पुत्र स्व. हंसराज ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि 22/12/2025 को जब वह अभिषेक के साथ श्मशानघाट टिक्कर की ओर जा रहे थे, तो वहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अक्षय कुमार निवासी संगेड़ी (समताना) तथा पंकज शर्मा निवासी कैहडरु बताए।
तलाशी के दौरान अक्षय कुमार की जेब से 12.06 ग्राम भांग/चरस बरामद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 20 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
Author: Polkhol News Himachal









