best news portal development company in india

शर्मनाक तस्वीर: मस्याणा घाट को कूड़ेदान बना रहे गैर-जिम्मेदार दुकानदार, कार सहित रंगे हाथ पकड़े गए

SHARE:

🚨 शर्मनाक तस्वीर: मस्याणा घाट को कूड़ेदान बना रहे गैर-जिम्मेदार दुकानदार, कार सहित रंगे हाथ पकड़े गए

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

हिमाचल  प्रदेश के सबसे शिक्षित जिलों में शुमार हमीरपुर जिला की गरिमा को उस समय गहरा आघात पहुंचा, जब मस्याणा घाट में खुलेआम कूड़ा फेंकते हुए एक कार को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार कथित रूप से हमीरपुर बाजार की दुकानों से निकला कूड़ा घाट क्षेत्र में फेंक रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह प्राकृतिक धरोहर और सार्वजनिक स्थल को कूड़ेदान में तब्दील किया जा रहा है। यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है, बल्कि दुकानदारों की सामाजिक जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद ऐसे कृत्य थम नहीं रहे हैं। यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो स्वच्छता अभियान केवल कागज़ों तक सीमित रह जाएगा।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत संख्या 1236937 संबंधित अधिकारी पंचायत सेक्रेटरी को अग्रेषित कर दी गई है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ क्या ठोस कदम उठाता है।
स्थानीय समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और सार्वजनिक माफी जैसे दंडात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का साहस न कर सके।
प्रश्न यही है — क्या ऐसे बनेगा स्वच्छ शहर?
जरूरत है जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now