best news portal development company in india

जंगल में मिला महिला का शव, गले में लिपटा हुआ था दुपट्टा, रस्सी से बंधे थे हाथ

SHARE:

जंगल में मिला महिला का शव, गले में लिपटा हुआ था दुपट्टा, रस्सी से बंधे थे हाथ

पोल खोल न्यूज़ | बिलासपुर

श्री नयना देवी जी क्षेत्र के समीप दडोह के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना की जानकारी प्रवासी व्यक्ति ने दी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगल की तरफ गया, तो उसने झाड़ियों में एक महिला को औंधे मुंह गिरे हुए देखा। दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

ये भी पढ़ें :हिमाचल प्रदेश: जन्मदिवस, शादी अन्य समारोहों पर स्कूलों में भोजन करवा सकेंगे लोग

वहीं, चेहरे और नाक से खून बह रहा था। इन हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को जंगल में फेंक दिया। एसपी संदीप धवल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल बिलासपुर में करवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now