best news portal development company in india

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल, नए सिरे से होगा पुनर्सीमांकन, बनेंगी नई पंचायतें

SHARE:

हिमाचल में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल, नए सिरे से होगा पुनर्सीमांकन, बनेंगी नई पंचायतें

पोल खोल न्यूज़ | शिमला

हिमाचल प्रदेश में पंचायतों और जिला परिषद वार्डों का नए सिरे से पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन होगा। नई पंचायतें भी बनेंगी। प्रदेश सरकार ने इसका प्लान तैयार कर लिया है। अप्रैल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाने की तैयारी है। वहीं, जनवरी में पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी।

पंचायतीराज विभाग की ओर से जल्द पंचायतों और जिला परिषद वार्डों के पुनर्सीमांकन की अधिसूचना जारी की जाएगी। यह मामला हाईकोर्ट में भी है, लेकिन प्रदेश सरकार तैयारियों में लगी है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पंचायतों में पटवारी, कानूनगो और अध्यापकों को प्रशासक लगाया जाएगा। प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल जनवरी के अंत में पूरा होने जा रहा है। फरवरी और मार्च में इस सारी प्रक्रिया को पूरा किया जाना है।

ये भी पढ़ें: शिक्षा, कला और संस्कृति का संगम रहा लिटिल एंजल्स पब्लिक स्कूल टौणी देवी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

अधिसूचना जारी होने के बाद जिला उपायुक्त वार्डों के पुनर्सीमांकन में जुट जाएंगे। पंचायतीराज संस्थाओं की ओर से मतदाता सूचियों को तैयार किया जाना है। इसमें लोगों के आपत्ति और सुझाव के लिए भी समय दिया जाएगा। पंचायतीराज सचिव सी. पालरासु ने बताया कि पंचायतों और जिला परिषद वार्डों का पुनर्सीमांकन की जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

बताते चलें कि वार्डों का पुनर्सीमांकन होने के साथ हिमाचल में नई पंचायतें भी बनेंगी। जिला परिषद वार्डों की संख्या घट-बढ़ सकती है। नई पंचायतों के लिए कई आवेदन मिले हैं। कई पंचायतें ऐसी हैं, जो 20 साल से महिलाओं के लिए ही आरक्षित हैं। इसे भी सरकार गंभीरता से देख रही है। हिमाचल में वर्तमान में 3,577 पंचायतें हैं। पुनर्गठन और पुनर्सीमांकन के चलते इनकी संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश में 91 पंचायत समितियों सहित 250 जिला परिषद वार्डों में सदस्यों के चुनने के लिए चुनाव होने हैं।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now