best news portal development company in india

चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, पहचान रहेगी गुप्त : नरेश ठाकुर

SHARE:

  • चिट्टे के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, पहचान रहेगी गुप्त : नरेश ठाकुर

  • कहा, मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हमीरपुर में सफल रहा कार्यक्रम

रजनीश शर्मा। हमीरपुर 

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि मंगलवार को हमीरपुर जिला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चिट्टे के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

नरेश ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सरकार ने पंचायत स्तर पर नशा विरोधी कमेटियों के गठन का निर्णय लिया है, ताकि गांव-गांव तक निगरानी व्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिट्टे या अन्य नशीले पदार्थों की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और सूचना सही पाए जाने पर उसे सरकार की ओर से इनाम भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आईआईटी मंडी: कहां भूकंप आने की अधिक संभावना, अध्ययन बताएगा

उन्होंने कहा कि नशा एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है, जो युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर धकेल रहा है। इसे रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। नशा निवारण बोर्ड द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

नरेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और पहले की तुलना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं और पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें और अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार, समाज और सरकार के संयुक्त प्रयास से ही नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म किया जा सकता है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now