best news portal development company in india

चिट्टे के खिलाफ हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन; सीएम सुक्खू ने की अगुवाई, सैकड़ों लोग हुए शामिल

SHARE:

चिट्टे के खिलाफ हमीरपुर में मेगा वॉकथॉन; सीएम सुक्खू ने की अगुवाई, सैकड़ों लोग हुए शामिल

पोल खोल न्यूज़ । हमीरपुर 

हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू की अगुवाई में मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मेगा वॉकथॉन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभागिता की। सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मेगा वॉकथॉन का शुभारंभ किया। वहीं, इस दाैरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई। वॉकथॉन आरंभ होने से पहले पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में दंपती समेत तीन दोषियों को 20 वर्ष का कठोर कारावास

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त हुई। जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा और सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now