
अटल जन्मोत्सव की तैयारी: अटल प्रेम सेवा संस्था करेगी जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
अटल प्रेम सेवा संस्था ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को विशेष रूप से मनाने का निर्णय लिया है। संस्था की बैठक दरोगण में आयोजित हुई, जहाँ अध्यक्ष विजय बहल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान वाजपेयी जी के सम्मान में जनसेवा आधारित गतिविधियों का आयोजन करने पर सहमति बनी।
बैठक में वाजपेयी जी के देश के प्रति योगदान को याद करते हुए यह तय किया गया कि स्थानीय लोगों की भागीदारी से यह उत्सव मनाया जाएगा। बैठक में संस्था के अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए और सबने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की
बैठक में संस्था के अध्यक्ष विजय बहल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, पवन शर्मा महासचिव, सचिव अनिल शामा, हरनाम सिंह,मेहर सिंह, तुलसी राम , रोशन लाल गुप्ता, कांता, रमेश, बब्बी, जितेंद्र ठाकुर, राजू, सुरेंद्र, अमरदीप राणा, बलवंत, विचित्र, महिला मंडल दरकोटी, सुनील चौहान सन्नी, विशाल , मंजीत सिंह, ऊषा देवी , कैप्टन , विजय, ऊषा देवी, राजेश राणा, संजय चौहान सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।


Author: Polkhol News Himachal









