
MODEL PHC जंगलबेरी में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस
संजय ठाकुर | ऊहल
MODEL PHC जंगल बेरी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया गया, जिसकी अगुवाई प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर महीने की 9 तारीख (या अगले कार्य दिवस) को गर्भवती महिलाओं—विशेषकर दूसरी और तीसरी तिमाही वाली माताओं—को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान प्रसूति विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं की विस्तृत जांच की गई और आयरन-फोलिक एसिड (IFA), कैल्शियम सहित आवश्यक दवाएं दी गईं। कार्यक्रम में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं (HRP) की पहचान कर उनके समुचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया।
ये भी पढ़ें:Himachal : सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों का सब कैडर बनाने के लिए फरवरी में परीक्षा
इसका उद्देश्य मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम करना और प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित मातृत्व का अधिकार सुनिश्चित करना है। इस अभियान में निजी डॉक्टरों और स्वयंसेवकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता और बढ़ी। दिशानिर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण देखभाल, जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुविधाओं की उपलब्धता और परामर्श प्रदान करने पर जोर दिया गया। कई राज्यों में अतिरिक्त दिनों पर भी पीएमएसएमए सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे यह राष्ट्रीय अभियान महिलाओं को नियमित व व्यापक प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


Author: Polkhol News Himachal









