best news portal development company in india

एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार

SHARE:

एक महीने में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी सरकार

पोल खोल न्यूज़। शिमला

राज्य सरकार एक महीने के अंदर पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बैठक के बाद किया। आपको बता दें, मांगों को लेकर पेंशनरों की संयुक्त संघर्ष समिति ने 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दाैरान आक्रोश रैली निकाली थी। समिति ने सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग उठाई थी।

ये भी पढ़ें:*मेहनत, शिक्षा और संस्कार—इन्हीं से बनेगा मजबूत हिमाचल: राजीव राणा*

समिति के अनुसार 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आज तक संशोधित लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी, 13 प्रतिशत डीए और तीन वर्षों से लंबित चिकित्सकीय बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now