best news portal development company in india

चिट्टे के पटियाल रेस्टोरेंट मट्टनसिद्ध, SBI बैंक हमीरपुर, प्रताप गली से जुड़े लिंक, पढ़िए तीन बड़ी खबरें

SHARE:

चिट्टे के पटियाल रेस्टोरेंट मट्टनसिद्ध, SBI बैंक हमीरपुर, प्रताप गली  से जुड़े लिंक, पढ़िए तीन बड़ी खबरें

विशेष रिपोर्ट । पोल खोल न्यूज

खबर 1

हमीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मट्टनसिद्ध के पटियाल रेस्टोरेंट में छापा, तीन युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

हमीरपुर पुलिस की सुनियोजित कार्रवाई में नशा तस्करी की एक अहम कड़ी तोड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने मटन सिद्ध स्थित पटियाल रेस्टोरेंट में ठहरे तीन युवकों को चिट्टा सहित गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पारस (पुत्र परमजीत, निवासी पृथ्वी नगर जालंधर), अंकुश शर्मा (पुत्र अमरनाथ, निवासी गांव नगू, तहसील नादौन) और रोहित कुमार (निवासी सेंटर टाउन, जालंधर) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों से 6.38 ग्राम चिट्टा और ₹26,200 नकद बरामद हुए। पुलिस ने इनके खिलाफ 05.12.25 को ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


खबर 2

हमीरपुर शहर में एक और युवक चिट्टे सहित दबोचा, इंजेक्शन व नीडल भी बरामद

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अब प्रताप गली, वार्ड नंबर 4 के सूर्यांश पुत्र राकेश कुमार को चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान उसके पास से 5.7 ग्राम चिट्टा, एक इंजेक्शन और नीडल बरामद की गई।

पुलिस ने उसके खिलाफ भी 05.12.25 को ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।


खबर 3

“SBI बैंक का कर्मचारी भी जाल में फंसा”: कर्मचारी से मिला 6.84 ग्राम चिट्टा

मटन सिद्ध में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को नशे की सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिला। आरोपी युग ने खुलासा किया कि उन्होंने गगनदीप, जो बॉयज स्कूल हमीरपुर के पास स्थित SBI में नौकरी करता है, को भी चिट्टा बेचा था।

जानकारी के आधार पर पुलिस बैंक पहुंची और गगनदीप को पूछताछ के लिए बाहर बुलाया। तलाशी के दौरान उसके पास से 06.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इसके बाद उसके खिलाफ 05.12.25 को ND&PS Act की धारा 21-61-85 के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now