best news portal development company in india

पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

SHARE:

पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा

विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़ बिलिंग में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की माैत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। मिली जानकारी अनुसार रात लगभग 12:00 बजे पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल युवक गगरेट, ऐहजू, भवारना और पंचरुखी क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रियायत के रास्ते में तकनीकी रोड़ा, हिम कार्ड तो बने, लेकिन एचआरटीसी की मशीनें अपडेट नहीं

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now