best news portal development company in india

“जनता को साथ लेकर अपराध और चिट्टा तस्करों का सफाया करेंगे” — एस.पी. हमीरपुर बलवीर सिंह

SHARE:

“जनता को साथ लेकर अपराध और चिट्टा तस्करों का सफाया करेंगे” — एस.पी. हमीरपुर बलवीर सिंह

भीड़भाड़ वाली जगहों पर व्यवहारिक न्यूसैंस पर कड़ी नजर, शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ेगी सिविल पुलिस तैनाती

रजनीश शर्मा । हमीरपुर 

हमीरपुर में एस.पी. भगत सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अब आई.पी.एस. अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर ने नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह हमीरपुर में विजिलेंस में बतौर अतिरिक्त एस.पी. उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सख्त कार्यशैली और सफल ट्रैप ऑपरेशनों के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया से विशेष बातचीत में नए एस.पी. ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी रणनीति साफ कर दी।


जनता–पुलिस समन्वय को बनाएंगे मजबूत

एस.पी. बलवीर सिंह ने कहा कि—

“जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बनाकर ही अपराधों पर लगाम कसी जा सकती है। मेरा सबसे बड़ा फोकस यही रहेगा कि लोग पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, ताकि अपराधियों तक जल्द पहुंचा जा सके।”


शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ेगी सिविल पुलिस सुरक्षा

हमीरपुर प्रदेश का सबसे साक्षर जिला है और यहां बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान हैं। एस.पी. ने बताया कि—

  • संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही रोकने के लिए
  • युवाओं में बढ़ती हुड़दंगबाजी पर नियंत्रण के लिए
  • बच्चों पर पड़ने वाले गलत प्रभाव को रोकने हेतु

सिविल ड्रेस में पुलिस की तैनाती और अधिक मजबूत की जाएगी।


चिट्टे के खिलाफ अभियान और ज्यादा आक्रामक

उन्होंने कहा—

“चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस पहले से ही बड़ी कार्रवाई कर रही है, और आने वाले समय में इसे और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।”

अब तक दर्जनों मामलों में बड़ी बरामदगियां हुई हैं, और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


ट्रैफिक व्यवस्था को नया स्वरूप

ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि—

  • सड़क किनारे वाहन खड़ा करना
  • निर्माण सामग्री लंबे समय तक छोड़ देना
  • अव्यवस्थित यातायात

ये सड़क हादसों की बड़ी वजहें हैं, जिन पर अब सख्त कार्रवाई होगी।


अफवाहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में व्यवहार पर कड़ी नजर

एस.पी. ने कहा—

“भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लोगों की न्यूसैंस पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि अफवाहों से बचा जा सके।”


अवैध खनन पर भी चलेगी सख्त कार्रवाई

खनन विभाग के सहयोग से अवैध खनन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


हमीरपुर से जुड़ाव को बताया सौभाग्य

एस.पी. ने कहा—

“मैं पहले भी हमीरपुर में विजिलेंस में रहा हूं। जिला से अच्छी तरह परिचित हूं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में एस.पी. के रूप में सेवा देना मेरे लिए सौभाग्य और जिम्मेदारी—दोनों है।”

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now