

मंदिर से लौटने के बाद कमरे में फंदे से झूलता मिला पांचवीं कक्षा का छात्र
पोल खोल न्यूज़ | कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के कंड ग्वालटिक्कर में रविवार को एक 10 वर्षीय छात्र फंदे से झूलता मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पालमपुर थाना के डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक नाबालिग एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह छात्र अपने परिजनों के साथ स्थानीय मंदिर में दर्शन करने गया था।
मंदिर से लौटने के तुरंत बाद वह घर के एक कमरे में चला गया। कुछ देर बाद नाबालिग को फंदे से झूलता देखकर उसकी बहन ने चीखना शुरू कर दिया और तुरंत परिजनों को सूचित किया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की माैत हो चुकी थी। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Author: Polkhol News Himachal









