best news portal development company in india

तीन साल के कार्यक्रम में आपदा का फंड नहीं होगा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

SHARE:

तीन साल के कार्यक्रम में आपदा का फंड नहीं होगा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

पोल खोल न्यूज़। शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यक्रम पर आपदा राहत फंड से खर्च नहीं होगा, बल्कि सरकार अपने स्तर पर व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि मंडी में 11 दिसंबर को करवाए जा रहे समारोह में सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करेगी।

सीएम ने वीरवार को विधानसभा के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि भाजपा के समय में 80-80 लाख रुपये टेंट और 40-40 लाख रुपये खाने पर खर्च किए जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दबाव बनाकर सत्ता पक्ष से आपदा प्रबंधन एक्ट को हटवाना चाहते हैं। अभी तक सभी प्रभावितों को राहत नहीं पहुंची है और सड़कें भी पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं। साथ ही स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं भी हैं। पंचायत चुनाव हुए तो शिक्षकों की भी ड्यूटी लगेंगे, जिससे पढ़ाई प्रभावित होगी। एक-डेढ़ माह में आपदा राहत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:टौणी देवी में प्रांतीय सरकार जमीन पर निर्माण को लेकर गरमाई बहस, राजस्व विभाग ने शुरू की व्यापक जांच, कई दुकानों पर गिर सकती है गाज 

सीएम सुक्खू ने कहा कि विधायक निधि जारी न होने से दिक्कत जरूर है। यह बात सही है कि विधायक निधि थोड़ी रुकी है। मंत्री-विधायकों के बढ़े हुए भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। इसका जिक्र विधायक सतपाल सत्ती ने भी किया है। विधायकों को बिजली, पानी का बिल, हाउस रेंट देना होगा और इन्कम टैक्स भी देना होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही ट्रेजरी ठीक होगी, विधायकों को बढ़ा हुआ वेतन मिल जाएगा।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now