best news portal development company in india

स्कूल शिक्षा बोर्ड : बदला परीक्षा पैटर्न, सभी सीरीज में एक जैसे लेकिन आगे-पीछे पूछे जाएंगे प्रश्न

SHARE:

स्कूल शिक्षा बोर्ड : बदला परीक्षा पैटर्न, सभी सीरीज में एक जैसे लेकिन आगे-पीछे पूछे जाएंगे प्रश्न

पोल खोल न्यूज़ | धर्मशाला

मार्च में होने वाली स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरीज में पूछे जाएंगे। 10वीं में 6 विषयों और 12वीं के 12 विषयों में प्रश्न पत्र जंबल तरीके से ए, बी और सी सीरिज में होंगे। वहीं, इसके अलावा वोकेशनल और अन्य विषयों के प्रश्नपत्रों में एक ही सीरिज रहेगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्रों के पैटर्न सहित प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी बदलाव किया है। इस बार भी स्कूल शिक्षा बोर्ड ए, बी और सी सीरिज में प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाएगा। लेकिन इस बार एक सीरिज के प्रश्नपत्र में जो प्रश्न होंगे, वही प्रश्न बी और सी सीरिज में भी होंगे। बी और सी सीरिज में इन प्रश्नों को पूछने का स्थान बदल जाएगा, क्योंकि प्रश्नों को जंबल तरीके से सेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:खेलों से होता शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास : सुरेंद्र डोगरा

इस दौरान 10वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, साइंस एंड टेक्नोलाजी, सोशल साइंस और संस्कृत विषयों में ए, बी और सी सीरिज दी जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा में अंग्रेजी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, पाॅलिटिकल साइंस, हिंदी, संस्कृत, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलाजी, गणित, अकाउंटेंसी और बिजनेस स्टडी विषयों के ही प्रश्नपत्र ए, बी और सी सीरिज में जंबल में तरीके से आएंगे। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के अन्य विषयों की परीक्षाओं के दौरान एक ही सीरिज में रहेगी। इन विषयों में बी और सी सीरिज में प्रश्नपत्रों को नहीं पूछा जाएगा।

वहीं, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव करेगा। प्रश्नों को ए, बी और सी सीरिज में पूछा जाएगा, लेकिन सभी सीरिजों में एक जैसे ही प्रश्न होंगे, जिन्हें जंबल तरीके से पूछा जाएगा। यानी ए सीरिज में प्रश्न पूछने का जो क्रमांक होगा, वह बी और सी सीरिज में अलग-अलग होगा।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now