
भोरंज में अधिकारियों–कर्मचारियों ने ली नशा विरोध की शपथ
रजनीश शर्मा। हमीरपुर
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को मिनी सचिवालय सहित आसपास के सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। नायब तहसीलदार रवि कुमार ने सभी को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र—सबके लिए घातक है और युवाओं को इससे बचाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Author: Polkhol News Himachal









