best news portal development company in india

आंगनवाड़ी केंद्र चाहड़ में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

SHARE:

आंगनवाड़ी केंद्र चाहड़ में बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र चाहड़ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीता देवी ने बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस दिन को विशेष बनाया। हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। नेहरू बच्चों से बेहद प्रेम करते थे और बच्चे उन्हें स्नेहपूर्वक चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनका विश्वास था कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें उत्तम शिक्षा, संस्कार व स्नेह मिलना चाहिए।

सीता देवी के प्रयासों से केंद्र में प्री-प्राइमरी के पाँच बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कहानियां, कविताएं, नृत्य और अन्य गतिविधियां समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से करवाई जाती हैं। इस कार्य के लिए वे सुपरवाइज़र विकास शर्मा और सीडीपीओ कुलदीप चौहान के निरंतर मार्गदर्शन को श्रेय देती हैं।

 

सीता देवी का कहना है कि आज का बच्चा कल का भविष्य है, और इसी सोच को साकार करने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। बच्चे मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं—जैसे संस्कार व मार्गदर्शन मिलते हैं, वे उसी प्रकार ढलते हैं।

हर बच्चा है देश का तारा
उसे स्नेह, शिक्षा से संवारे सारा,
चाचा नेहरू का है यह पैगाम
हर बच्चे को मिले उसका सम्मान

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now