best news portal development company in india

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह, एसपी भगत सिंह ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

SHARE:

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरकोटी में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं पुरस्कार समारोह, एसपी भगत सिंह ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

टौणीदेवी के डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल, दरकोटी में मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस व पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत व भाषण प्रस्तुत कर शिक्षा के महत्व को रोचक एवं प्रभावी शैली में दर्शाया। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

अपने प्रेरक संबोधन में एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि जीवन में सफलता अनुशासन, ईमानदारी और निरंतर प्रयास से मिलती है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों से माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने का आग्रह किया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को मोबाइल फ़ोन के अधिक उपयोग से बचाएं, ताकि वे पढ़ाई और खेल-कूद पर बेहतर ध्यान दे सकें।

कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन  रीतु बाला ने किया। उन्होंने न केवल कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन किया, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों की तैयारी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।

समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने विद्यालय के अनुशासन व शिक्षा स्तर की भी सराहना की और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को सराहनीय बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now