best news portal development company in india

टौणी देवी मंदिर के पास सौ साल पुरानी जलेबी की खुशबू, संजीव संजू संभाल रहे पुश्तैनी विरासत

SHARE:

टौणी देवी मंदिर के पास सौ साल पुरानी जलेबी की खुशबू, संजीव संजू संभाल रहे पुश्तैनी विरासत

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

प्रसिद्ध टौणी देवी मंदिर के पास फैली मीठी खुशबू इन दिनों फिर लोगों को अपनी ओर खींच रही है। जलेबी की यह सौंधी सौगंध किसी और की नहीं, बल्कि संजीव कुमार संजू की पुश्तैनी दुकान से उठती है, जो पिछले सौ वर्षों से इलाके की पहचान बनी हुई है।

संजीव कुमार संजू अपने पिता पूर्ण चंद की इस पीढ़ियों पुरानी परंपरा को बड़े जतन से आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी बनाई जलेबी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि अपने कुरकुरेपन और खुशबू के लिए भी दूर-दूर तक मशहूर है।

ये भी पढ़े :महिला प्रशासनिक अधिकारी की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाने का आरोप

जलेबी के अलावा यहां के पकौड़े और बेसन भी लोगों की पहली पसंद हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग संजू की दुकान पर रुककर गर्मागर्म जलेबी का स्वाद लेना नहीं भूलते।

सौ साल पुरानी यह दुकान अब भी उसी सादगी और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है जिसने इसे इलाके में खास पहचान दिलाई है।

 

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now