best news portal development company in india

टौणी देवी में अंडर-19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, बिलासपुर ने टौणी देवी को 60- 11 से हराया।

SHARE:

टौणी देवी में अंडर-19 राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज,

बिलासपुर ने टौणी देवी को 60- 11 से हराया।

दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने सरकाघाट को हराया । स्कोर :  73 — 42 रहा 

 

जय माता टौणी देवी बास्केटवाल कमेटी कर रही आयोजन 

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में शुक्रवार से अंडर-19 ‘जय माता टौणी देवी स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट’ की शुरुआत भव्य अंदाज़ में हुई। तीन दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 9 नवंबर तक चलेगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की शीर्ष 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। युवा खिलाड़ियों का जोश, तेज़ रफ्तार खेल और टीम वर्क पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीतता नजर आया।

शोभायात्रा के साथ भव्य शुभारंभ

टूर्नामेंट का शुभारंभ टौणी देवी माता मंदिर से स्कूल ग्राउंड तक निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा के साथ हुआ। मैदान में पहुँचते ही खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्ण माहौल में मुकाबलों की शुरुआत की।

पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

पहला मुकाबला टौणी देवी और बिलासपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिलासपुर की टीम विजेता रही। बिलासपुर का स्कोर 60 और टौणी देवी का स्कोर 11 रहा। 
दूसरे मैच में स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला और सरकाघाट के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंत में स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने सरकाघाट को 73 के मुकाबले 42 अंकों से हरा दिया ।  इसके बाद DAV कांगड़ा और हमीरपुर वॉरियर आमने-सामने हुए, जबकि दिन का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और कांगड़ा की टीमों के बीच खेला गया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन कैप्टन विजय कुमार मलकानिया और संसार चंद सोनी ने किया

प्रतियोगिता की औपचारिक ओपनिंग जय माता टौणीदेवी बास्केटबॉल कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन विजय कुमार मलकानिया और संसार चंद सोनी ने की। इस अवसर पर कैप्टन मलकानिया ने कहा कि इस भव्य आयोजन से टौणी देवी क्षेत्र में खेलों के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन और आयोजन समिति खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी बेहतर हो रहा है।

 

खेल प्रेमियों में उत्साह

पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शक प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। अगले दो दिनों तक बास्केटबॉल प्रेमियों को कौशल, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now