best news portal development company in india

हिल’फेयर 2025 का एनआईटी हमीरपुर में भव्य शुभारंभ : संस्कृति और सृजनात्मकता का उत्सव

SHARE:

हिल’फेयर 2025 का एनआईटी हमीरपुर में भव्य शुभारंभ : संस्कृति और सृजनात्मकता का उत्सव

पोल खोल न्यूज़ | हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव हिल’फेयर 2025 – अस्तित्व: रूट्स बियॉन्ड मिराज का शुभारंभ 7 नवम्बर 2025 को संस्थान के सभागार में किया गया। यह आयोजन सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं क्लब्स के अंतर्गत संपन्न हुआ। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य सृजनात्मकता, पहचान और संस्थान की जीवंत सांस्कृतिक भावना का उत्सव मनाना है।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई, जो राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी समारोहों का हिस्सा था। इसके बाद दीप प्रज्वलन और औपचारिक उद्घाटन प्रो. राकेश सेहगल, निदेशक-प्रभारी, एनआईटी हमीरपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना संतोष ननोटी (रजिस्ट्रार), डॉ. वाई. डी. शर्मा (डीन, छात्र कल्याण), डॉ. प्रदीप सिंह (एसएएस एसोसिएट डीन), डॉ. सुनील शर्मा (छात्र अनुशासन एवं परामर्श), डॉ. राजीव कुमार (एफआई, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं क्लब्स), डॉ. ज़रीना जे. एम. (महिला एफआई, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं क्लब्स), एएफआई (सीए एंड सी), विभिन्न डीन, नोडल अधिकारी, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

छात्रों ने भांगड़ा, कॉन्टेम्परेरी और फ्री स्टाइल डांस के साथ मनमोहक संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी ने तीन दिवसीय महोत्सव के लिए शुभकामनाएँ देते हुए छात्रों के रचनात्मक प्रयासों, अनुशासन और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एनआईटी हमीरपुर की सांस्कृतिक धरोहर और युवा ऊर्जा का सजीव प्रतीक है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now