best news portal development company in india

सुजानपुर की सराहकड़ पंचायत में 9 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ‘महिला सम्मान समारोह’, तैयारियां अंतिम चरण में

SHARE:

सुजानपुर की सराहकड़ पंचायत में 9 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ‘महिला सम्मान समारोह’, तैयारियां अंतिम चरण में

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा सराहकड़ पंचायत के भरेटा में आयोजित महिला सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा स्वयं स्थल पर जाकर प्रबंधों की समीक्षा कर रहे हैं, जबकि ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का मार्गदर्शन पूरे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम 9 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए ट्रस्ट ने विभिन्न टीमें गठित कर क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह है और समारोह की तैयारियां पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

समारोह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा चयनित 40 से अधिक महिलाओं को सम्मानित करेंगे। ये सभी महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज में महिला सशक्तिकरण की मिसाल स्थापित कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:एचआरटीसी में शामिल होंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, हिमाचल में शून्य-उत्सर्जन सार्वजनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट इससे पहले भी महिला उत्थान, सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय पहलें कर चुका है। ट्रस्ट द्वारा लगाए जाने वाले मेगा मेडिकल कैंपों के माध्यम से हजारों लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती रही हैं, जो इसकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 9 नवंबर को होने वाला यह महिला सम्मान समारोह सुजानपुर के सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल का केंद्र बिंदु बन गया है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह और बेसब्री साफ देखी जा सकती है।

 

Leave a Comment

best news portal development company in india
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!

Follow Us Now