best news portal development company in india

सुजानपुर में अनोखा ‘राजनीतिक तालमेल’ — कैप्टन रणजीत बने कांग्रेस-भाजपा — दोनों के प्रिय , अनुराग और सीएम सुक्खू के बने चहेते

SHARE:

सुजानपुर में अनोखा ‘राजनीतिक तालमेल’ — कैप्टन रणजीत बने कांग्रेस-भाजपा — दोनों के प्रिय , अनुराग और सीएम सुक्खू के बने चहेते

रजनीश शर्मा। हमीरपुर

हमीरपुर जिला का हमेशा बड़ा उल्ट फेर करने वाला विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर एक बार फिर चर्चा में है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीति बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा एक साथ दो बड़े राजनीतिक पावर सेंटर—मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर—के करीब माने जा रहे हैं। यह अनोखा समीकरण न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बल्कि भाजपा नेताओं को भी हैरान-परेशान कर रहा है।

कैप्टन राणा की समीरपुर में लगातार होती हाजिरी, अनुराग ठाकुर की खुले मंचों पर की गई प्रशंसा, और विकास कार्यों को लेकर दोनों पक्षों के साथ तालमेल सुजानपुर के राजनीतिक तापमान को लगातार बढ़ा रहे हैं। जहां कांग्रेस के पुराने लोगों में यह सवाल उठ रहा है कि विधायक का यह रुख संगठनात्मक रणनीति है या कोई बड़ी राजनीतिक तैयारी, वहीं भाजपा खेमे में भी इस बात को लेकर बेचैनी है कि आखिर कैप्टन रणजीत की ये ‘दोहरी नज़दीकियां’ 2027 के समीकरणों को किस दिशा में ले जाएंगी।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सुजानपुर में यह पहली बार नहीं है जब चुनाव से पहले माहौल ऐसा बनने लगा हो। लेकिन इस बार कैप्टन रणजीत की सक्रियता और दोनों पवार सेंटरों से उनकी नजदीकी ने अटकलों को और मजबूत कर दिया है। कुछ विश्लेषक इसे भविष्य में होने वाले संभावित ‘बड़े बदलावों’ की पूर्व भूमिका मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें:तीन साल के भीतर हिमाचल के सरकारी स्कूलों में घट गए एक लाख विद्यार्थी

2027 के आम चुनाव की आहट शुरू होते ही यह सवाल जोर पकड़ रहा है—
क्या सुजानपुर में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने वाला है?

क्या यह तालमेल भविष्य की किसी राजनीतिक डील का इशारा है? या फिर यह सिर्फ विकास कार्यों के लिए बनाई गई रणनीतिक दूरी और नजदीकियां हैं?

फिलहाल सुजानपुर की राजनीति में कैप्टन रणजीत सिंह ‘दोनों के प्रिय’ वाली भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, और यही भूमिका आने वाले वर्षों में यहां के राजनीतिक समीकरणों को नया रूप दे सकती है।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

Follow Us Now